वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा खुलासा, बोलीं – ‘मुझ पर चचेरे भाई से शादी का दबाव था’

न्यूज़:
महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते समय सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ‘लव जिहाद’ को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मोनालिसा ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी शादी पूरी तरह उनकी मर्जी से हुई है और इसे ‘लव जिहाद’ कहना गलत है। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से उन पर चचेरे भाई (बुआ के बेटे) से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से मंदिर में हुई है। दोनों की मुलाकात करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई थी, जिसके बाद उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

बताया जा रहा है कि यह शादी केरल के एक मंदिर में हुई। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया है और अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

Leave a Comment