बिहार के गया जिले से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राम शब्डो, पोस्ट फतेहपुर (जिला गया) निवासी विकास कुमार, पिता द्वारिका प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध लोक गायिका Maithili Thakur की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से अपलोड किया है।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स में नाराज़गी देखी जा रही है। कई लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए Bihar Police और Gaya Police को टैग कर शिकायत दर्ज कराई है।
लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल किसी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को भी बढ़ावा देती हैं। यूज़र्स ने पुलिस से अपील की है कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
🚨रिपोस्ट रुकना नहीं चाहिए 🖐
— Hindu Warrior (@bhagwawadi) March 13, 2026
विकास कुमार{ पिता: द्वारिका प्रसाद ( निवासी: ग्राम: शब्डो,पोस्ट: फतेहपुर,गया,बिहार,824232) } द्वारा सोशल मीडिया पे @maithilithakur का आपत्तिजनक फोटो एडिट कर अपलोड किया जा रहा है! @GAYAPOLICEBIHAR @bihar_police जल्द से जल्द कठोरतम कार्यवाही करे!… pic.twitter.com/mA1Vp1Pyep