जश्न के दौरान तिरंगे का अपमान? Hardik Pandya के खिलाफ पुलिस में शिकायत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह मामला भारत की जीत के बाद हुए जश्न से जुड़ा बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वकील ने आरोप लगाया है कि Hardik Pandya ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीत के बाद जश्न के दौरान तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया था और मैदान पर डांस करते तथा लेटते हुए दिखाई दिए। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह शिकायत पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में वकील वाजिद खान द्वारा दी गई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि तिरंगे के साथ ऐसा व्यवहार Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि इस विवाद पर अभी तक Hardik Pandya की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Comment