हापुड़ में सपा नेता के घर से सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी की आशंका

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने छापेमारी के दौरान सपा नेता अब्दुल रेहान के घर से 55 भरे हुए और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सिलेंडरों की बड़ी संख्या मिलने के बाद कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि सिलेंडरों का उपयोग घरेलू गैस की अवैध बिक्री के लिए तो नहीं किया जा रहा था।

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Comment