जम्मू के होटल में बड़ा हादसा टला, Farooq Abdullah पर हमला करने वाला पकड़ा गया

जम्मू। Farooq Abdullah पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित Hotel Royal Park में एक शादी समारोह के दौरान आरोपी ने उन पर बेहद करीब से हमला करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि हमलावर की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर कहा कि वह पिछले करीब 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था

घटना के समय समारोह में कई लोग मौजूद थे। जैसे ही आरोपी ने हमला करने की कोशिश की, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इस हमले की योजना कब और कैसे बनाई।

Leave a Comment