गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में रहने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश गुलफाम पुत्र बुनियाद अली को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस के अनुसार, गुलफाम कुख्यात अपराधी था और सलीम वास्तिक पर हुए हमले की साजिश में शामिल था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र निवासी सलीम वास्तिक (यूट्यूबर) पर जानलेवा हमला करने की घटना में वाँछित/01 लाख रुपये का पुरूस्कार घोषित दुर्दान्त/कुख्यात अपराधी गुलफाम पुत्र बुनियाद अली पुलिस मुठभेड़ मे ढेर।@Uppolice pic.twitter.com/CzbvTE9lLS
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) March 3, 2026
बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपने देश में तो फ़िलहाल नेतन्याहू जैसा जिगरा योगी आदित्यनाथ जी के पास ही है।
— Baliyan (@Baliyan_x) March 3, 2026
48 घंटे के भीतर सलीम वास्तिक का दूसरा हमलावर भी ठोक दिया गया है 🔥
है कोई इस देश में दूसरा नेता जो इन आतंकियों का ऐसा इलाज बांधना जानता हो।
फिर कहते हो महाराज जी की लोकप्रियता बढ़ रही है, बढ़ नहीं… pic.twitter.com/uj2uBKPAoS
इस कार्रवाई के साथ ही 48 घंटे के भीतर सलीम वास्तिक पर हमले में शामिल दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।