राष्ट्रवादी मुस्लिम नाजिया इलाही खान को मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार

नई दिल्ली। पेशे से एडवोकेट और सोशल एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान ने दावा किया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस गंभीर मामले की जानकारी साझा करते हुए पुलिस से सुरक्षा और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

नाजिया इलाही खान के अनुसार, उन्हें न केवल हत्या की धमकियां मिल रही हैं, बल्कि उनकी “हर रोज़ रेकी” भी की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि हाल ही में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तविक पर हुए हमले के बाद अब उनका नंबर हो सकता है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक्स मुस्लिम सलीम वास्तविक पर कथित रूप से कट्टरपंथियों द्वारा चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है।

नाजिया इलाही खान ने अपने बयान में कहा,
“मुझे हत्या की धमकी आ रही है। मेरी हर रोज़ रेकी की जा रही है। शायद सलीम वास्तिक भाई के बाद मेरा नंबर है।”

उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस तेज हो गई है।

Leave a Comment